फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway Employee from Karnataka Dies by Suicide in Agra Hotel After Dispute with Female Friend

UP: प्रेमी ने मौत को लगाया गले, इसलिए गर्लफ्रेंड के सामने फंदे पर लटक गया वो; ताज का दीदार करने से पहले दी जान

Fri, 24 Apr 2026 11:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 11:13 AM IST
सार

कर्नाटक से महिला मित्र के साथ ताजमहल घूमने आए रेलवे कर्मचारी ने आगरा के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार घटना से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था और महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Railway Employee from Karnataka Dies by Suicide in Agra Hotel After Dispute with Female Friend
आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक से महिला मित्र संग बुधवार शाम को ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक सुब्रमणि बी ने ईदगाह स्थित होटल ताज पैलेस में फंदा लगाकर जान दे दी। वह रेलवे कर्मचारी थे। महिला मित्र के शोर मचाने पर होटलकर्मी पहुंचे। पुलिस बुला ली गई। घटना के पीछे महिला मित्र से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 

सुब्रमणि बी कर्नाटक के डोनिमडागु के रहने वाले थे। रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुब्रमणि बी महिला मित्र के साथ बुधवार शाम करीब 5 बजे आगरा आए थे। इससे पहले दिल्ली गए थे। होटल ताज पैलेस में चेक इन किया। उन्हें ताजमहल जाना था। मगर देर होने की वजह से ताजमहल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण रात करीब 8 बजे वे आसपास घूमने चले गए। रात में लौटे और कमरे में चले गए। कुछ देर बाद महिला मोबाइल पर बात करने के लिए कमरे से बाहर आई। करीब 12 बजे जब वह कमरे में गई तो अंदर सुब्रमणि बी फंदे से लटके थे। महिला की चीख सुनकर कर्मचारी पहुंचे। सुब्रमणि बी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

दोनों हैं पहले से शादीशुदा
थानाध्यक्ष रकाबगंज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को मृतक के परिजन आगरा आ गए। महिला को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि दोनों शादीशुदा हैं। उनके बच्चे भी हैं। दोनों की कुछ समय पहले मित्रता हो गई थी। वह घूमने के लिए निकले थे। पहले दिल्ली गए थे। वहां से आगरा आए। होटल में आने के बाद सुब्रमणि बी से विवाद हुआ था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था। उधर, घटना के बाद होटल से अन्य पर्यटक भी चले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed