फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway contractor accused of illegal soil mining, farmer files complaint

Agra News: रेलवे ठेकेदार पर लगा अवैध मिट्टी खनन का आरोप, किसान ने की शिकायत

Sat, 27 Dec 2025 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Railway contractor accused of illegal soil mining, farmer files complaint
बरहन। थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला हरदासी में एक ठेकेदार पर मिट्टी के अवैध खनन का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में किसान हेमेंद्रवती गौतम ने शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी, मिथिलेश पांडेय आगरा को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के पुत्र ने भी शुक्रवार को उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने लेखपाल और थाना प्रभारी बरहन को माैके पर पहुंचकर यथा स्थिति बनाए रखने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त हुई है। फिलहाल खनन कार्य बंद करा दिया गया है। ठेकेदार और पीड़ित किसान दोनों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनके खेत के समीप गाटा संख्या 164 में ठेकेदार द्वारा रेलवे की लाइन के लिए मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ठेकेदार ने बिना अनुमति के दिनांक 23 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे भी खनन की तैयारी की, जिससे जन-सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया। खनन से सड़क ऊंची-नीची हो गई। इससे उसी रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अब तक गाटा संख्या 164 से लगभग 12 ट्रक मिट्टी का खनन 22 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है। अत्यधिक खनन से खेत नीचा हो गया है, जिससे भविष्य में सिंचाई के समय पानी बहकर पड़ोसी खेत में जाने और फसलों को नुकसान की आशंका है। बरसात में खेतों की मेड़ टूटने और आपसी विवाद बढ़ने की संभावना भी जताई गई है। प्रार्थना पत्र में खनन नियम 2016, राज्य खनन नियम तथा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण, अवैध खनन पर रोक, सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पीड़ित के पुत्र अधिवक्ता केके गौतम (सिविल कोर्ट, अलीगढ़) के माध्यम से अधिकारियों को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed