{"_id":"60d61e2f8ebc3e2da202178d","slug":"railway-checking-railway-ticket-checking-ticket-checking-campaign-northern-eastern-railway-kasganj-news-agr4973172114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने चलाया दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, वसूले 3.95 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने चलाया दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, वसूले 3.95 लाख रुपये
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ने अब टिकट चेकिंग के लिए विशेष अभियान शुरू करा दिया है। कासगंज से कानपुर और मथुरा की ओर अब तक चलाए गए दो दिवसीय अभियान में 3.95 लाख रुपये राजस्व वसूला है और बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को राजस्व वसूलने के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ा है।
इज्जतनगर रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह के दिशा निर्देश पर टीम बनाई गई। इस टीम में कासगंज जंक्शन के मुख्य टिकट निरीक्षक एमएल शर्मा, मथुरा छावनी के मुख्य टिकट निरीक्षक फखरुद्दीन अली, अलीगढ़ के मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीराम जीवन को शामिल किया गया। इस टीम के साथ आरपीएफ को भी लगाया गया। रेलवे ने कासगंज जंक्शन स्टेशन से लेकर मथुरा और कानपुर तक विशेष चेकिंग की। इस अभियान के दौरान अब तक कुल 539 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा के पकड़ा जा चुका है। यह सफलता सिर्फ दो दिन के अभियान में ही मिली है। जबकि अभी अभियान निरंतर जारी है। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 3.95 लाख रुपये अब तक वसूल किए जा चुके हैं।
डीआरएम और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अब तक 3.95 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ