फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railing in main tomb of tajmahal removed by archaeological survey of india

ताजमहलः आखिरकार एएसआई ने उठाया ये कदम, अब पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

Sun, 07 Jan 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Jan 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
railing in main tomb of tajmahal removed by archaeological survey of india
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर 10 दिन सैलानियों की भारी भीड़ में बदइंतजामी की बदनामी दुनियाभर में फैलने के बाद एएसआई ने आखिर गुंबद के अंदर अव्यवस्था की वजह बनी स्टील रेलिंग को हटवाने का काम शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मकबरे के मुख्य गुंबद के पूर्वी हिस्से की गैलरी से रेलिंग हटवा दी गई, जबकि कब्रों की प्रतिकृति केचारों ओर चौड़ाई बढ़ाई गई है, जिससे आवागमन आसान हो सके। गैलरी में डेढ़ की जगह अब तीन फुट चौड़ी रेलिंग की गई है, जिससे दो कतारों में लोग निकल सकते हैं।
विज्ञापन


ताज में रेलिंग की वजह से हंगामा बरपा तो एएसआई ने इसे हटाने का काम शुरू कर दिया। कई हिस्सों से रेलिंग हटाकर गुंबद के आर्च के नीचे लगाई गई हैं। वहीं गैलरी में केवल डेढ़ फुट जगह थी, जिसे बढ़ाकर तीन फुट किया गया है। रेलिंग को दीवारों की ओर खिसकाया गया है, लेकिन इससे रेलिंग लगाने का औचित्य ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएसएफ ने दिया था सुझाव

railing in main tomb of tajmahal removed by archaeological survey of india
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर में एक करोड़ रुपये खर्च कर लगाई गई स्टील रेलिंग से जब अव्यवस्थाएं शुरू हुईं तो सीआईएसएफ ने इसे हटाने का सुझाव दिया था, लेकिन एएसआई अधिकारी इस पर राजी नहीं थे। 

ताजमहल में मुख्य गुंबद के अंदर स्टील रेलिंग के कारण हर घंटे चार हजार से ज्यादा सैलानियों को कतार में लगना पड़ रहा था। डेढ़ से दो किमी लंबी कतार ताज के अंदर लग रही थी। 

दरअसल, रेलिंग के अड़ंगे के कारण हर घंटे चार हजार सैलानी ताज पर रुक रहे थे। मंत्रालय की बैठक के बाद एएसआई ने शुक्रवार बंदी में ताज के अंदर रेलिंग हटवाने और चौड़ाई बढ़ाने का काम किया।

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि मकबरे में रेलिंग की चौड़ाई बढ़ाने के साथ इसका प्रबंधन बेहतर किया जा रहा है ताकि पर्यटकों का आवागमन आसान हो सके। बुजुर्ग सैलानियों को जो दिक्कतें थी, उन्हें दूर किया गया है।

सीआईएसएफ कमांडेंट ब्रजभूषण का कहना है कि रेलिंग की चौड़ाई बढ़ाने के बाद गुंबद में एक की जगह दो से तीन कतार में लोगों का निकास संभव है, इससे गुंबद पर लगने वाली कतार में कमी आएगी और बेहतर भीड़ प्रबंधन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed