फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raiki of locked houses before theft, caught by police

Agra News: चोरी से पहले बंद घरों की करता रैकी, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 23 Feb 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Raiki of locked houses before theft, caught by police
कासगंज। किसी भी मकान में चोरी करने पहले बरेली का चोर ई-रिक्शा से रैकी करता था। उसके निशाने पर बंद घर रहते, जिससे चोरी करते समय कोई मुश्किल न हो। शहर में लगातार चोरी की वारदात करने वाले बरेली के चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सुभाषनगर बरेली निवासी विकास को सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व सदर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात को घेराबंदी की। चोरी की तीन वारदात को अंजाम दिया है। 7 फरवरी को अधिवक्ता विनोद कुमार निवासी शिवशक्ति नगर के घर हुई थी। इसके बाद 14 फरवरी को सुमित पाठक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। इसी रात सूरजपाल निवासी उदपुर कॉलोनी बांकनेर के घर भी चोरी की वारदात हुई। उन्होंने बताया कि विकास के पास से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के आभूषण, एक सिलाई मशीन, सब्बल व बाइक बरामद हुई है। यह चोर किराया के ई-रिक्शा से कॉलोनी में जाता था और बंद मकानों को निशान बना लेता था। इसके बाद रात को चोरी को अंजाम देता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed