फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid on Shri Medical Agency following complaint of counterfeit medicines

Agra: मेडिकल एजेंसी पर औषधि विभाग का छापा, टीम को छह दवाएं मिली संदिग्ध; बिक्री पर लगाई रोक

Wed, 06 May 2026 09:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 06 May 2026 09:20 PM IST
सार

टीम ने दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकार्ड मांगे तो मेडिकल एजेंसी संचालक उपलब्ध नहीं करा पाए। इस पर जांच के लिए दवाओं के नमूने लिए गए। साथ ही दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Raid on Shri Medical Agency following complaint of counterfeit medicines
मेडिकल एजेंसी पर जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औषधि विभाग की टीम ने नकली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर फव्वारा स्थित श्री मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। यहां छह घंटे तक रिकार्ड खंगाले। इसमें दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली। पेट दर्द, एलर्जी समेत अन्य मर्ज की छह दवाएं संदिग्ध मिली हैं। इनके नमूने लिए हैं। दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नामी कंपनी ने शिकायत की कि उनके ब्रांड की एंटी एलर्जिक, पेट दर्द और हड्डी रोग की नकली दवाएं कम्मू टोला स्थित श्री मेडिकल एजेंसी पर बेची जा रही हैं। इस पर औषधि निरीक्षक नवनीत यादव और नीलेश शर्मा के साथ फव्वारा के कम्मू टोला स्थित श्री मेडिकल एजेंसी पर दोपहर करीब दो बजे छापा मारा। यहां मौके पर संचालक सुरेंद्र गुप्ता मिले। कंप्यूटर समेत अन्य रिकार्ड की भी जांच की। इनमें गड़बड़ी मिली। 
विज्ञापन


भंडारण और बिक्री के रिकार्ड का मिलान किया तो इसमें भी भारी अनियमितताएं मिलीं। दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकार्ड मांगे तो वह सभी उपलब्ध नहीं करा पाए। इस पर ऑक्सालजिन डीपी की विभिन्न सैंपल की चार नमूने लिए। ये पेट दर्द की दवा है। सेटिजन टैबलेट एंटी एलर्जिक और प्रीमोल्ट एन टैबलेट हड्डी रोग में उपयोग की जाती है। इन दोनों के एक-एक नमूने लिए हैं। गड़बड़ी और संदिग्ध दवाओं को देखते हुए दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। नोटिस देकर बिल के रिकार्ड मांगे हैं। कार्रवाई रात आठ बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed