फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raid,licence,food department,food sampple

पॉलिशयुक्त अरहर की दाल के सैंपल हुए फेल

Fri, 22 Jan 2021 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
raid,licence,food department,food sampple
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एकत्रित किए गए विभिन्न प्रकार की दालों के नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जांच रिपोर्ट में तीन दुकानों से लिए गए दालों के नमूने फेल हो गए हैं। विभाग ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के कई किराना स्टोर से दालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को विभाग को प्राप्त हुई है। इनमें मैसर्स दयाराम सेल्स मार्ट नौहझील रोड अनाजमंडी के सामने बाजना, संजय ट्रेडर्स अनाज मंडी वृंदावन व गोयल प्रोविजनल स्टोर लक्ष्मी नगर मथुरा से अरहर की दाल के नमूने लिए गए थे। तीनों के यहां से लिए नमूने मानक में असुरक्षित पाए गए हैं। इन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के डीओ डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पॉलिशयुक्त चमकीली अरहर दाल मानव उपभोग के लिए हानिकारक है। अरहर दाल पर जो पॉलिश की गई है, उसमें हानिकारक रसायन टेट्राजीन पाया गया है। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी दालों का विक्रय करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनपद में पॉलिश वाली दालों का, जिनमें हानिकारक रसायन पाया गया है, किसी भी कीमत में विक्रय नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed