फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid in search of the person who threatened SDM

Agra News: एसडीएम को धमकी देने वाले की तलाश में दबिश

Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Raid in search of the person who threatened SDM
किशनी। एसडीएम को जेसीबी से कुचलने की धमकी देने वाले खनन माफिया पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। खनन माफिया सहित दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आरोपी घर में ताला लगाकर भाग चुका है। स्थानीय पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है।थाना क्षेत्र में खनन रोकने के लिए मुहिम छेड़ने वाले एसडीएम प्रसून कश्यप की कार्रवाई से खनन करने वाले परेशान हो चुके हैं। स्थिति यह है कि एक खनन माफिया ने एसडीएम को जेसीबी से कुचलने की धमकी दे डाली। बुधवार को खनन माफिया की धमकी का ऑडियो वायरल हुआ। समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। उच्चाधिकारियों ने ऑडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।इसके बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने जांच शुरू की। पता चला कि ऑडियो में एसडीएम को जेसीबी से कुचलने की धमकी देने वाला प्रमोद यादव निवासी गांव बल्लमपुर समान और दूसरा व्यक्ति अजगर उर्फ मोहित निवासी रैचंदा है। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। देर रात ही पुलिस ने दोनों ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी। गांव स्थित दोनों ही आरोपियों के घरों पर ताले लटके नजर आए। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि वह लोग कुछ घंटे पहले ही वहां से चले गए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह भी पुलिस प्राप्त सूचनाओं के आधार पर चार स्थानों पर दबिश दी लेकिनकोई भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed