फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raibha uproar over wall construction, heavy stone pelting

Agra News: दीवार बनाने पर रायभा बवाल, जमकर पथराव

Fri, 06 Mar 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Raibha uproar over wall construction, heavy stone pelting
दो भाइयों में हुआ संघर्ष, अछनेरा पुलिस के सामने भी एक-दूसरे पर फेंके गए पत्थर, चार हिरासत में
विज्ञापन




अछनेरा। अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव रायभा में बृहस्पतिवार सुबह दीवार बनाने को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और सड़क पर पथराव हुआ। इस संघर्ष के दौरान सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और पीआरबी के सामने भी दोनों तरफ से झगड़ा चलता रहा। पुलिस को अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। बवाल में महिलाओं समेत कई पुरुषों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में कर माैके से चार लोगों को हिरासत में लिया।

ग्राम पंचायत रायभा में परमार मार्केट के पास घर में दीवार लगाने करने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थरों की बारिश हुई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर डायल-112 पुलिस और कुकथला चौकी पुलिस मौजूद थी। इसके बावजूद पप्पू प्रजापति पक्ष के युवक मारपीट और पथराव करते रहे। बताया गया है कि कुम्हार समाज के पप्पू प्रजापति और उनके भाई राम भरोसी के बीच कई दिनों से घर में दीवार खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को कहासुनी के बाद मामला अचानक बिगड़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि पप्पू प्रजापति के बेटों ने राम भरोसी के घर पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर गुजर रहे लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन




सूचना पर डायल-112 पुलिस और थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट और पथराव होता रहा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों तरफ शिकायत मिली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। चार लोगो को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed