{"_id":"6ab2f2b20d074f0a890713d5","slug":"rahul-will-announce-the-results-of-bouts-featuring-police-boxers-from-across-the-country-agra-news-c-365-1-sagr1044-109987-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राहुल सुनाएंगे देशभर के पुलिस मुक्केबाजों के मुकाबलों का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राहुल सुनाएंगे देशभर के पुलिस मुक्केबाजों के मुकाबलों का फैसला
विज्ञापन
ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग निर्णायक
आगरा। ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग निर्णायक राहुल कुमार सिंह को 23 से 27 सितंबर तक हरियाणा के मधुबन (करनाल) में होने वाले 75वें ऑल इंडिया पुलिस गेम्स-2026 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से निर्णायक नामित किया गया है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों की महिला एवं पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी।
उनकी नियुक्ति की सूचना फेडरेशन की ओर से ई-मेल के माध्यम से सेंट पॉल चर्च कॉलेज के प्रधानाचार्य आकाश डेनियल को दी गई। राहुल सिंह इसी विद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
राहुल का बॉक्सिंग निर्णायक के तौर पर लंबा अनुभव रहा है। उन्हें 2014 में भारत के सर्वश्रेष्ठ रेफरी और वर्ष 2019 में भारत के सर्वश्रेष्ठ जज के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निर्णायक की भूमिका निभा चुके राहुल की इस नियुक्ति को आगरा के बॉक्सिंग जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल, मनोज भारद्वाज, कर्नल अपूर्व त्यागी ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।