फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rahul gandhi wrote a condolence letter to bulandshahr violence victim inspector subodh family

संवेदना की स्याही से राहुल के सियासी शब्दबाण, लिखा- भाजपा की मदद से विहिप, संघ फैला रहे हिंसा

Tue, 11 Dec 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Tue, 11 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi wrote a condolence letter to bulandshahr violence victim inspector subodh family
राहुल गांधी ने शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र लिखकर पीड़ित परिवार के प्रति जहां अपनी संवेदना जताईं। वहीं संवेदना की स्याही के जरिए भाजपा और आरएसएस पर शब्दबाण भी चलाया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है, 'अभिषेकजी, मैं आपके पिता की दुखद मृत्यु पर हृदय से आपके और आपके परिवार के प्रति गहरा दुख प्रकट करता हूं। यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर शर्मनाक विषय है, जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लेकर धर्म के नाम पर इस तरह का कार्य किया। 
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए लिखा है कि अनैतिक शक्तियों द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक उन्माद तेजी से बढ़ाया जा रहा है जिससे हमारे आपसी संबंध टूट रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ऐसी शक्तियों का समर्थन कर रही है, जिन्होंने समाज को नष्ट करने का तानाबाना बुना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा, विहिप-संघ पर निशाना

पत्र में आगे लिखा, 'भाजपा सरकार की मदद से विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस जैसे सहयोगी संगठनों ने हिंसा और भय का वातावरण बना रखा है। फिर परिवार को ढांढस बंधाते हुए राहुल लिखते हैं कि इस डरावने वातावरण में आपके पिता साहस और अखंडता के लिए खड़े रहे, गोलियां हमारी सामूहिक मानवता के दृढ़ विश्वास और देश भक्ति को चुप नहीं करा सकती। 

अंतिम दो लाइनों में राहुल गांधी ने दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की है। कांग्रेस पार्टी के सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने को कृत संकल्पित और न्याय दिलाने के लिए मुस्तैद रहने का जिक्र किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने पत्र को परिवार तक पहुंचाया। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संवेदना पत्र मिलने के बाद परिवार ने संतोष जाहिर किया है। शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्र मिला है। उन्होंने संवेदनाएं जताई हैं। कांग्रेस नेताओं के जरिए पत्र पहुंचाया गया है। 

उन्होंने बताया कि अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और प्रभारी मंत्री संवेदना जताने आए हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष का पत्र मिला है। जबकि अन्य किसी पार्टी से कोई नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed