फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rahul gandhi tweet on social worker muktikant of odisha

आगरा में चार दिन से पैदल घूम रहा था ये यात्री, राहुल गांधी के ट्वीट पर दौड़े कांग्रेसी

Tue, 19 Jun 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 19 Jun 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi tweet on social worker muktikant of odisha
पैदल यात्रा पर निकले मुक्तिकांत - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा से नई दिल्ली तक पैदल यात्रा पर निकले सामाजिक कार्यकर्ता मुक्तिकांत चार दिन से आगरा में हैं। वो प्रधानमंत्री को राउरकेला में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनवाने का वायदा याद दिलाने को तिरंगा लेकर पैदल यात्रा पर निकले हैं। 
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर मुक्तिकांत की पैदल यात्रा का जिक्र किया तो कांग्रेस के नेताओं ने गुरुद्वारा गुरु का ताल में ठहरे मुक्तिकांत का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


ओडिशा के राउरकेला निवासी मुक्तिकांत 14 जून को आगरा पहुंचे थे। वो 1350 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर चुके हैं। यहां मंडी समिति पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। तब कुछ लोगों ने उन्हें एसएन अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्तिकांत का कहना है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जा रहे हैं। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री ने राउरकेला में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनवाने का वायदा किया था, लेकिन तीन साल बाद भी कोई काम नहीं हो सका है।

राहुल ट्वीट कर पूछा सवाल

rahul gandhi tweet on social worker muktikant of odisha
मुक्तिधाम का अभिनंदन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुक्तिकांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वायदा याद दिलाने के लिए 16 अप्रैल को राउरकेला से पैदल निकले थे। सामाजिक कार्यकर्ता विश्वास की पैदल यात्रा पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। 

राहुल ने पूछा, 'प्रधानमंत्री जी ओडिशा का युवक 60 दिन से पैदल चल रहा है, आपको वायदा याद दिलाने के लिए।' उनके इस ट्वीट पर  ओडिशा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नितिन पटेल और यूपी के राजबब्बर ने कार्यकर्ता के आगरा में पहुंचने की जानकारी होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह को अवगत कराया। 

इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने गुरुद्वारा गुरु का ताल में ठहरे मुक्तिकांत से मिलकर उसका अभिनंदन किया। इस मौके पर संत बाबा प्रीतम सिंह, उपेंद्र सिंह, राम टंडन, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, भारत भूषण गप्पी, गोपाल गुरु, नदीम नूर, रविंदरपाल सिंह टिम्मा, श्याम भोजवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed