फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rahul and Karthik reach Chennai after overcoming personal challenges

Agra News: निजी चुनौतियों से उबरकर चेन्नई पहुंचे राहुल और कार्तिक

Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Karthik reach Chennai after overcoming personal challenges
राहुल चाहर और कार्तिक
आगरा। इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर आगरा और आसपास जिले का क्रिकेट टैलेंट चमकने के लिए तैयार है। लेग स्पिनर राहुल चाहर और आईपीएल की नई सनसनी कार्तिक शर्मा शनिवार शाम चेन्नई पहुंच गए। रविवार से चेन्नई सुपर किंग्स का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन

राहुल चाहर के पिता देशराज सिंह ने बताया कि राहुल एक महीने तक चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास करेंगे। हाल ही में राहुल का तलाक हुआ है। वह निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बाद राहुल अब पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल के बड़े भाई दीपक चाहर कई सत्रों से सीएसके का अहम हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, भरतपुर निवासी कार्तिक के पिता मनोज शर्मा ने फोन पर बताया कि कार्तिक को मैच के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने बेटे को जयपुर एयरपोर्ट से चेन्नई की फ्लाइट में रवाना किया। कार्तिक ने अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग आगरा में ही लोकेंद्र चाहर से ली है और बल्लेबाजी में हालिया घरेलू प्रदर्शन के दम पर आईपीएल टीम की नजरों में आए हैं। कार्तिक से टीम प्रबंधन को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
धोनी से मिलेगा अनुभव
सीएसके कैंप की खास बात यह है कि खिलाड़ियों को अनुभवी कप्तान एमएस धोनी की निगरानी में अभ्यास का अवसर मिलेगा। धोनी की रणनीतिक समझ और युवा खिलाड़ियों को तराशने की क्षमता जगजाहिर है। यदि दोनों खिलाड़ी अभ्यास सत्र में प्रभाव छोड़ते हैं तो आईपीएल सीजन में आगरा का क्रिकेट में परचम फिर ऊंचा हो सकता है।

राहुल चाहर और कार्तिक

राहुल चाहर और कार्तिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed