फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raghu Rai's camera brought the Taj alive, in memory: In 1980, he stayed in Agra for several months to capture the Taj Mahal on camera.

रघु राय के कैमरे ने ताज को बना दिया जीवंत, स्मृति शेष : 1980 में ताजमहल को कैमरे में कैद करने के लिए कई महीनों तक रहे थे आगरा में

Mon, 27 Apr 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Raghu Rai's camera brought the Taj alive, in memory: In 1980, he stayed in Agra for several months to capture the Taj Mahal on camera.
ताज के साये में रघु राय ने आम आदमी के जीवन को दिखाकर उसे जीवंत बना दिया
आगरा। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की खूबसूरती को करोड़ों कैमरों ने कैद किया है, लेकिन जब पद्मश्री रघु राय का लेंस इस संगमरमरी इमारत की ओर मुड़ा, तो जो तस्वीरें निकलकर आईं, उन्होंने फोटोग्राफी की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया। 1980 के दशक में रघु राय की ताज पर की गई फोटोग्राफी ने बेजान इमारत को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन

रघु राय ने ताजमहल को सिर्फ एक स्मारक के तौर पर नहीं, बल्कि एक जीवंत किरदार के रूप में देखा। 80 के दशक में उन्होंने ताजमहल के अलग-अलग पहलुओं को जिस तरह से फ्रेम किया, उसने दुनिया को इस इमारत का एक नया नजरिया दिया। उनकी तस्वीरों में ताज केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं था, बल्कि वह यमुना के किनारे के जनजीवन, स्थानीय लोगों और प्रकृति के साथ संवाद करता नजर आता था।
विज्ञापन

स्पीड कलर लैब के संजय गोयल ने बताया कि ताजमहल को कमरे में कैद करने के लिए वह कई महीनों तक यहां रहे। उनका धैर्य अद्भुत था। हर फ्रेम के लिए उन्होंने घंटों इंतजार किया। ताजमहल के साथ उनके काम ने एक आध्यात्मिक शांति और सौंदर्य को प्रदर्शित किया। निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रघु का जाना एक अपूर्णीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

फ्लैशलाइट का कभी नहीं किया उपयोग
आगरा के वरिष्ठ फोटोग्राफर विजय गोयल बताते हैं कि रघु राय ने कभी भी फ्लैशलाइट का उपयोग अपनी तस्वीरों के लिए नहीं किया। वह 1980 के दशक में तीन कैमरे एक साथ लेकर चलते थे, जिनमें 200 आईएसओ, 400 आईएसओ और 800 आईएसओ के कैमरे प्रमुख थे। तस्वीर के मुताबिक कैमरे का उपयोग करते थे।
-----------

विजय गोयल की यादों में राय
वरिष्ठ फोटोग्राफर विजय गोयल के पास रघु राय के साथ काम करने की यादों का एक अनमोल खजाना है। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी में उनके साथ फोटोग्राफी की। गोयल के मुताबिक वह बेहद संवेदनशील थे और उनकी मानवीय तस्वीरों ने दुनिया को तब झकझोर दिया था। काम के प्रति लगन और किसी भी दृश्य को देखने का उनका अपना एक अलग विजन था।
=-------




विरासत जो आज भी प्रेरणा देती है
जब ताजमहल की बेहतरीन फोटोग्राफी की बात होती है, तो रघु राय का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके द्वारा कैद किए गए 80 के दशक के वे पल आज भी आगरा और ताज के इतिहास का हिस्सा हैं। फ्रेंड्स स्टूडियो के अमित जैन बताते हैं कि रघु राय ने फोटोग्राफी को वह मुकाम दिया जो हजारों फोटोग्राफरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके खींचे हुए फोटो का एंगल और विजन ही उन्हें अनूठा बनता है। लोग अभी उनकी फोटोग्राफी की नकल करते हैं। उनका जाना बहुत बड़ी क्षति है।
------------
13 साल पहले आए थे आगरा

रघु राय 13 साल पहले आगरा में ताज साहित्य उत्सव के आगाज पर आए थे। 1 फरवरी 2013 को साहित्य उत्सव में ताजमहल पर आधारित अपनी 160 पेज की पुस्तक के विमोचन के बाद उन्होंने ताज पर बयां देने पर आजम खान की आलोचना की थी। तब आजम यूपी सरकार के मंत्री थे।

-------------

...वो इश्क कहां से लाऊं
रघु ने कहा था कि एक बार उनसे कहा गया कि वह ताजमहल की तरह लोटस टेंपल पर बुक क्यों नहीं बनाते। उन्होंने जवाब दिया कि वह बुक तो बना दें, लेकिन वो कदमों के निशान और इश्क कहां से लाएं। ताज के एक-एक पत्थर और कदमों के निशान से रूबरू होने के बाद बुक बन पाई है।

ताज के साये में रघु राय ने आम आदमी के जीवन को दिखाकर उसे जीवंत बना दिया

ताज के साये में रघु राय ने आम आदमी के जीवन को दिखाकर उसे जीवंत बना दिया

ताज के साये में रघु राय ने आम आदमी के जीवन को दिखाकर उसे जीवंत बना दिया

ताज के साये में रघु राय ने आम आदमी के जीवन को दिखाकर उसे जीवंत बना दिया

ताज के साये में रघु राय ने आम आदमी के जीवन को दिखाकर उसे जीवंत बना दिया

ताज के साये में रघु राय ने आम आदमी के जीवन को दिखाकर उसे जीवंत बना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed