फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radheshyam won a silver medal at the Asian Masters Swimming Championships.

Agra News: एशियाई मास्टर्स तैराकी में राधेश्याम ने जीता रजत पदक

Wed, 14 Oct 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Radheshyam won a silver medal at the Asian Masters Swimming Championships.
राधेश्याम गुप्ता
आगरा। हाैसलों की लहरों पर सवार आगरा के 76 वर्षीय राधेश्याम गुप्ता ने एशियाई मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर ताजनगरी का नाम रोशन किया है। बंगलूरू में 4 से 10 अक्तूबर तक आयोजित चैंपियनशिप में राधेश्याम ने अपने आयु वर्ग की 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में आगरा के पांच तैराकों ने प्रतिभाग किया। यमुना में नियमित अभ्यास करने वाले राधेश्याम का अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनकी लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन

राधेश्याम गुप्ता जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता के पिता हैं। उनका पूरा परिवार तैराकी से जुड़ा हुआ है। राधेश्याम की इस उपलब्धि से आगरा के तैराकी जगत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में आगरा के अन्य तैराकों मनीष सिंह, अमर अवस्थी, आरबी सिंह और प्रीति कटियार ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, सचिव उमेश शर्मा सहित शहर के तैराकी प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने राधेश्याम गुप्ता को रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed