मथुरा: रावल गांव में राधारानी के जन्मोत्सव का उल्लास, एक दिन पहले हुआ छठी पूजन
भगवान श्रीकृष्ण की प्रियतमा राधारानी के जन्मोत्सव की धूम वैसे तो सारे देश में मची हुई है, लेकिन इसका दिव्य रूप ब्रज में देखने को मिल रहा है। हर तरफ कीर्ति नंदिनी वृषभानु की लाडली के जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा समेत पूरे ब्रज में राधारानी के जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। कीर्ति नंदिनी वृषभानु की लाडली राधारानी की प्राकट्य स्थली रावल में भी धूम मची है। गांव में खुशी का माहौल है। रावल मंदिर के आसपास क्षेत्र की भव्यता भी देखते बन रही है।
मंदिर तक जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई और चूना डाला गया है। गांव में घर-घर राधारानी के प्राकट्योत्सव की तैयारियों का माहौल एक अद्भुत आनंद का अहसास करा रहा है। गांव की परंपरा के अनुसार एक दिन पहले मंदिर में छठी पूजन किया गया।
राधारानी के जन्मोत्सव की धूम: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा बरसाना, श्रीजी महल में गूंज रही बधाई
जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव रावल में राधारानी के प्राकट्योत्सव का उल्लास है। यहां राधारानी मंदिर के महंत राहुल कल्ला ने बताया कि प्राकट्योत्सव के एक दिन पहले ही छठी पूजन की परंपरा निभाई जा रही है। इसमें गांव की औरतों ने पूजन किया।
मंगलवार को प्राकट्योत्सव की धूम
मंगलवार को प्राकट्योत्सव की धूम रहेगी। प्राकट्योत्सव से पहले ही परंपराएं निभाई जा रही हैं। पूजन आदि परंपराओं का उल्लास मंदिर में है। राधाष्टमी को सुबह 4:30 बजे मंदिर में मंगला आरती दर्शन, 5 बजे प्राकट्य दर्शन, 5:30 बजे अभिषेक दर्शन होंगे।
इसके बाद प्रात: 7 बजे गोड़ियामठ महावन द्वारा चाव व गायन की परंपरा निभाई जाएगी। राधाष्टमी पर शृंगार के दर्शन 9 बजे से, दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। रात्रि 9 बजे शृंगार आरती आदि कार्यक्रम होंगे।
राधारानी मंदिर के महंत राहुल कल्ला ने बताया कि कीर्ति नंदिनी वृषभानु की लाडली श्री राधारानी जी का महाभिषेक सवा सौ किलो दूध, दही, घी, बूरा, शहद से किया जाएगा, उन्हें नवीन वस्त्र व आभूषणों से सुसज्जित किया जाएगा।