फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radha your scarf ...

राधा तेरी चुनरी...

Mon, 06 Jul 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 06 Jul 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Radha your scarf ...
 डांस में धमाल मचाती युवतियां तो दूसरी ओर फैंसी ड्रेस में जलवा बिखरते बच्चे। अग्रवाल संगठन की ओर से रविवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुछ ऐसे ही रंग दिखे। राधा तेरी चुनरी...बदतमीज दिल जैसे गीतों पर युवतियाें ने डांस कर गजब की प्रस्तुति दी। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति से पूरा सभागार झूमने को मजबूर हो गया। यहां तक की निर्णायक रक्षा अग्रवाल भी कलाकारों की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सकीं। दूसरे चरण में बच्चे फैंसी ड्रेस में तरह-तरह के भेष धरकर आए। कान्हा, पुलिस, दूधवाला, पोस्टमैन तो कोई सफाई कर्मचारी बन कार्यक्रम को आकर्षक बना रहा था। तरह-तरह की वेशभूषा पहने बच्चे बेहद आकर्षक लग रहे थे। तीसरे चरण में उमाशंकर मिश्र के नेतृत्व में बच्चों ने हमारा भारत स्वच्छ भारत विषय पर नाटक का मंचन कर लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील की। सुनील विकल ने संगठन के क्रियाकलापाें पर प्रकाश डाला और संचालन एसएस अग्रवाल ने किया। उद्घाटन अनिल जैन और वत्सला प्रभाकर ने किया। कार्यक्रम में संयोजक संदीप अग्रवाल, अतुल गर्ग, अशोक गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, पवन सिंघल, श्रीकिशन गोयल, जितेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed