{"_id":"5a0f0eb74f1c1b6e468b4ab9","slug":"question-over-army-selection-rally-place-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आगरा में सेना भर्ती रैली के आयोजन स्थल पर उठा सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आगरा में सेना भर्ती रैली के आयोजन स्थल पर उठा सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 नवंबर से आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कालेज, कीठम में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने की मांग की गई है। संरक्षित सेंक्चुरी क्षेत्र सूर सरोवर पक्षी विहार के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माण के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल आनंद इंजीनियरिंग कालेज पर फै सला सुरक्षित रख चुका है।
एनजीटी में पक्षकार उमाशंकर पटवा ने सेना भर्ती बोर्ड के एडीशनल डायरेक्टर जनरल को पत्र भेजकर किसी अन्य स्थान पर भर्ती रैली आयोजित करने के लिए कहा है।
पटवा ने एडीजी को पत्र में लिखा है कि संरक्षित बर्ड सेंक्चुरी के ईको सेंसिटिव जोन में आनंद इंजीनियरिंग कालेज द्वारा किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मानिटरिंग कमेटी सदस्य रहे डीके जोशी ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की थी।

कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट
कोर्ट
- फोटो : सांकेतिक चित्र
इस मामले में एनजीटी ने किसी भी निर्माण गतिविधि पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। दो महीने पहले एनजीटी ने याचिका में फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसे तय तारीख पर सुनाया जाएगा।
ऐसे में यह सेना भर्ती रैली एनजीटी के आदेश का उल्लंघन होगा, जिस पर वह कंटेम्प्ट आफ कोर्ट की याचिका दायर करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी के आगरा दौरे में आनंद कालेज में हैलीपैड बनाने पर उमाशंकर पटवा ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी के भ्रमण कार्यक्रम में बदलाव किया गया था और आनंद कालेज की जगह खेत में हैलीपैड बनाया गया।