{"_id":"668ab5c102acaff9ac0c58df","slug":"quarrel-broke-out-at-house-of-retired-teacher-in-agra-who-had-faith-in-vishwa-saakar-hari-alias-bhole-baba-2024-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'पत्नी बाबा साकार हरि को ही मानती अपना सब कुछ, समझाने पर भी न मानी', सदमे में पति अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पत्नी बाबा साकार हरि को ही मानती अपना सब कुछ, समझाने पर भी न मानी', सदमे में पति अस्पताल में भर्ती
Sun, 07 Jul 2024 11:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:17 PM IST
सार
ताजनगरी में एक महिला बाबा साकार हरि को ही अपना सब कुछ मानती है। बच्चों के समझाने पर भी न मानी। इससे पति सदमे में है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व साकार हरि उर्फ भोले बाबा में आस्था से राजकीय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह (70) के घर कलह हो गई। दंपती में विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने भोले बाबा को ही पति परमेश्वर मान लिया। इससे शिक्षक की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन
नालंदा टाउन निवासी नारायण सिंह ने बताया कि उनका विवाह 1977 में हुआ था। एक बेटा और चार बेटियां हैं, सभी का विवाह हो गया है। बेटा नोएडा रहात है। पत्नी 12 साल पहले महाकाली के मंदिर में दर्शन का बहाना बताकर केदार नगर स्थित कुटिया पर सत्संग में जाने लगी।
विज्ञापन
मैंने टोका तो कहा कि महाकाली मैया से मनौती मांगी है, जिसके लिए 7 मंगलवार दर्शन करने जाऊंगी। ये सिलसिला बंद नहीं हुआ। एक दिन पड़ोसी ने बताया कि भोले बाबा के सत्संग सुनने जाती हैं। मैंने विरोध करते हुए कहा कि ये पाखंड है और इससे किसी का भला नहीं होगा। यहां तक कि बेटे और मैंने भोले बाबा की तस्वीरों को भी घर से हटा दिया।
विज्ञापन
बेटे-बेटी के समझाने पर भी नहीं मानी। 3-4 महीने पहले विवाद अधिक बढ़ने पर उन्होंने मुझसे नाता तोड़ते हुए भोले बाबा को ही पति परमेश्वर मान लिया है। इससे तनाव में रहने लगा, हालत खराब होने पर 30 जून को शमसाबाद रोड स्थित अस्पताल में भर्ती भी हुआ। बेटा-बेटा सभी देखने आए, लेकिन पत्नी एक दिन भी देखने नहीं आई है।