{"_id":"63734c793ffe0c30c7689fc3","slug":"quarrel-between-two-groups-over-dispute-of-old-building-in-mantola","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: मंटोला में भवन पर कब्जे को लेकर विवाद, पुलिस से भिड़ीं महिलाएं, पथराव से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मंटोला में भवन पर कब्जे को लेकर विवाद, पुलिस से भिड़ीं महिलाएं, पथराव से मची अफरातफरी
Tue, 15 Nov 2022 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Nov 2022 01:53 PM IST
सार
थाना मंटोला क्षेत्र के मीरा हुसैनी चौराहे पर एक पुराने भवन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। झगड़े के दौरान ईंट-पत्थर भी फेंके गए।
विज्ञापन
मंटोला में मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मंटोला क्षेत्र के मीरा हुसैनी में मंगलवार दोपहर को एक भवन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। विवाद बढ़ने पर कुछ ने पत्थर फेंक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाद में एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। तब कहीं विवाद शांत हो सका। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। विवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मीरा हुसैनी चौराहे के पास एक भवन है। इसे नाई की मंडी का रहने वाला जावेद अपनी बताता है। इसे दुकान बता रहा है, उसने कुछ कागजात भी दिखाए हैं। थाना दिवस में शिकायत की थी। उधर, घनश्याम, कमल सिंह, रवि, रामबाबू इसे अहेरिया समाज का पंचायती भवन बताया है। दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मीरा हुसैनी चौराहे के पास एक भवन है। इसे नाई की मंडी का रहने वाला जावेद अपनी बताता है। इसे दुकान बता रहा है, उसने कुछ कागजात भी दिखाए हैं। थाना दिवस में शिकायत की थी। उधर, घनश्याम, कमल सिंह, रवि, रामबाबू इसे अहेरिया समाज का पंचायती भवन बताया है। दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
पथराव से मची अफरातफरी
मंगलवार दोपहर 12:30 बजे जावेद दुकान पर आया था, तभी अहेरिया समाज की महिलाएं सहित अन्य लोग आ गए। दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के बाद खींचतान हो गई। महिलाओं ने चप्पलें उठा लीं। कुछ ने ईंट-पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। सूचना पर पीआरवी पहुंच गई, महिलाएं पुलिस से भी उलझ गईं। उन्होंने अभद्रता कर दी। कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, उन्हें भी दौड़ा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
बाद में एसपी सिटी के साथ नाई की मंडी, कोतवाली की फोर्स पहुंची। तब विवाद खत्म हुआ। थाना मंटोला के प्रभारी ने बताया कि कमल, दो महिलाओं और जावेद को गिरफ्तार किया है। चारों का शांति भंग में चालान किया गया है। पुलिस पथराव की जांच कर रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।