फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Quarantine Center built in Jain Dadabari

#LadengeCoronaSe: जैन दादाबाड़ी में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर, समाज के लोगों को मिलेगी रहने की सुविधा

Wed, 05 May 2021 04:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 May 2021 04:24 PM IST
सार

मिलेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन के मुताबिक जैन धर्मशाला दादाबाड़ी में 30 कमरे हैं। मरीजों को विशेष जैन भोजन, नर्स, कंपाउंडर, डॉक्टर और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। पहले दो घंटे ऑक्सीजन फ्री में रहेगी।

विज्ञापन
Quarantine Center built in Jain Dadabari
जैन दादाबाड़ी में जैन समाज के लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास मंच ने कोरोना से निपटने के लिए एक और कदम उठाया है। वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर, दादाबाड़ी, शाहगंज में जैन समाज के लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। गुरुवार से यह शुरू हो जाएगा। इसका प्रतिदिन का शुल्क 1000 रुपये होगा। 
विज्ञापन


पहले दो घंटे ऑक्सीजन फ्री
कुछ जैन परिवारों के सभी सदस्य बीमार हैं। खाना बनाने वाला तक नहीं है। ऐसे परिवारों को यहां पूरी सुविधा मिलेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन के मुताबिक जैन धर्मशाला दादाबाड़ी में 30 कमरे हैं। मरीजों को विशेष जैन भोजन, नर्स, कंपाउंडर, डॉक्टर और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। पहले दो घंटे ऑक्सीजन फ्री में रहेगी। डॉ. पुनीत मित्तल की नेतृत्व में क्वारंटीन सेंटर का संचालन होगा। व्यवस्थाएं निखिल जैन, होती लाल, रजनीश एवं गोपाल त्यागी देखेंगे। 
विज्ञापन


मंच के संयोजक अरविंद शर्मा ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर को जल्दी ही एल-1 श्रेणी के अस्पताल में परिवर्तित किया जाएगा। दादाबाड़ी के ट्रस्टी उत्तमचंद चौरड़िया, मनीष गादिया, महेंद्र जैन ने इस कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा ट्रेड सेंटर में कोविड अस्पताल 10 को शुरू हो पाएगा  
जूता निर्यातकों के संगठन एफमेक की ओर से सींगना के आगरा ट्रेड सेंटर में बनाया गया 300 बेड का कोविड अस्पताल बुधवार की जगह अब 10 मई को शुरू हो पाएगा। मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ सेना की टीम ने अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर के मुताबिक कोविड अस्पताल के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों को विमान के जरिए 8 मई तक आगरा लाया जा सकेगा। उसके बाद ही अस्पताल को शुरू किया जाएगा। एक विकल्प ये है कि सेना के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखे। 

ये भी पढ़ें-  यूपी लॉकडाउन: आगरा में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए लेना पड़ेगा ई पास, डीएम ने दिए निर्देश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed