{"_id":"609279578ebc3eadd23ddcf7","slug":"quarantine-center-built-in-jain-dadabari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: जैन दादाबाड़ी में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर, समाज के लोगों को मिलेगी रहने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: जैन दादाबाड़ी में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर, समाज के लोगों को मिलेगी रहने की सुविधा
Wed, 05 May 2021 04:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 May 2021 04:24 PM IST
सार
मिलेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन के मुताबिक जैन धर्मशाला दादाबाड़ी में 30 कमरे हैं। मरीजों को विशेष जैन भोजन, नर्स, कंपाउंडर, डॉक्टर और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। पहले दो घंटे ऑक्सीजन फ्री में रहेगी।
विज्ञापन
जैन दादाबाड़ी में जैन समाज के लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास मंच ने कोरोना से निपटने के लिए एक और कदम उठाया है। वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर, दादाबाड़ी, शाहगंज में जैन समाज के लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। गुरुवार से यह शुरू हो जाएगा। इसका प्रतिदिन का शुल्क 1000 रुपये होगा।
पहले दो घंटे ऑक्सीजन फ्री
कुछ जैन परिवारों के सभी सदस्य बीमार हैं। खाना बनाने वाला तक नहीं है। ऐसे परिवारों को यहां पूरी सुविधा मिलेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन के मुताबिक जैन धर्मशाला दादाबाड़ी में 30 कमरे हैं। मरीजों को विशेष जैन भोजन, नर्स, कंपाउंडर, डॉक्टर और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। पहले दो घंटे ऑक्सीजन फ्री में रहेगी। डॉ. पुनीत मित्तल की नेतृत्व में क्वारंटीन सेंटर का संचालन होगा। व्यवस्थाएं निखिल जैन, होती लाल, रजनीश एवं गोपाल त्यागी देखेंगे।
मंच के संयोजक अरविंद शर्मा ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर को जल्दी ही एल-1 श्रेणी के अस्पताल में परिवर्तित किया जाएगा। दादाबाड़ी के ट्रस्टी उत्तमचंद चौरड़िया, मनीष गादिया, महेंद्र जैन ने इस कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
आगरा ट्रेड सेंटर में कोविड अस्पताल 10 को शुरू हो पाएगा
जूता निर्यातकों के संगठन एफमेक की ओर से सींगना के आगरा ट्रेड सेंटर में बनाया गया 300 बेड का कोविड अस्पताल बुधवार की जगह अब 10 मई को शुरू हो पाएगा। मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ सेना की टीम ने अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर के मुताबिक कोविड अस्पताल के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों को विमान के जरिए 8 मई तक आगरा लाया जा सकेगा। उसके बाद ही अस्पताल को शुरू किया जाएगा। एक विकल्प ये है कि सेना के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखे।
ये भी पढ़ें- यूपी लॉकडाउन: आगरा में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए लेना पड़ेगा ई पास, डीएम ने दिए निर्देश