{"_id":"5d63da0e8ebc3e93b774d3ce","slug":"python-kills-a-goat-in-farah-police-station-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः विशालकाय अजगर की कुंडली में फंसी बकरी, ग्रामीणों ने किया कुछ ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः विशालकाय अजगर की कुंडली में फंसी बकरी, ग्रामीणों ने किया कुछ ऐसा हाल
Tue, 27 Aug 2019 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
बकरी को दबोचे बैठा अजगर
- फोटो : अमर उजाला
फरह में नहर किनारे चर रही बकरियों में से एक बकरी को अजगर ने पकड़कर मार डाला। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन डर के कारण दूर ही खड़े रहे। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग को सूचना दी गई, मगर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। उधर, मौके पर बकरी को दबोचे बैठा अजगर लपककर सभी को डरा रहा था।
गांव मिर्जापुर निवासी ओमप्रकाश बघेल पुत्र नवल सिंह सोमवार की सुबह बकरियों को चराने नहर किनारे ले गया था। इसी दौरान वहां निकले अजगर ने एक बकरी की गर्दन दबोच ली। ऐसा होते देख दूसरी बकरियां भागीं तब ओमप्रकाश को जानकारी हुई।
हालांकि बकरी बड़ी होने की वजह से अजगर उसे निगल नहीं सका, लेकिन शरीर को ऐंठ कर बकरी को मार डाला। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन मौके पर आए पुलिसकर्मी भी अजगर की दहशत की वजह से दूर खड़े हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गांव में विशालकाय अजगर ने मचाई अफरा-तफरी, निगल गया घर के बाहर बंधी बकरी

Trending Videos
सूचना के बावजूद काफी देर तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बता दें कि इससे पूर्व भी क्षेत्र में गोवर्धन ड्रेन और आगरा कैनाल के आसपास कई बार अजगर निकले हैं, जिनको वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगलों में छोड़ा था।