फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pushpanjali, daughter of a farmer, became a sub-lieutenant in the Navy.

Agra News: किसान की बेटी पुष्पांजलि नेवी में बनीं सब लेफ्टिनेंट

Sat, 10 Jan 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pushpanjali, daughter of a farmer, became a sub-lieutenant in the Navy.
किसान की बेटी पुष्पांजलि ने एनडीए परीक्षा में पाई सफलता
अछनेरा। क्षेत्र के गांव कुकथला निवासी किसान की बेटी पुष्पांजलि ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दूसरे प्रयास में सफलता हासिल करने वाली पुष्पांजलि पहले प्रयास में फाइनल मेरिट से चूक गई थीं। अब उनका चयन नेवी में सब लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है, जिससे वह क्षेत्र की पहली महिला सेना अधिकारी बनेंगी।
विज्ञापन

पुष्पांजलि ने घर पर रहकर कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की। महिला होकर देश सेवा के जज्बे ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उनके पिता प्रद्युम्न कुमार पेशे से किसान हैं, जबकि मां राधा देवी गृहिणी हैं। चार संतानों में सबसे छोटी पुष्पांजलि ने ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अछनेरा से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। शुरू से ही वे मेधावी छात्रा रहीं। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया पुष्पांजलि के चचेरे भाई राहुल वर्मा भी एनडीए उत्तीर्ण कर नेवी में लड़ाकू विमान के पायलट हैं। किसान की बेटी के नेवी में अधिकारी बनने पर आसपास के गांवों में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed