फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Purchase Wheat From Farmers house in up kasganj news

कासगंज: अब अन्नदाता से दरवाजे पर जाकर होगी गेहूं की खरीद, शुरू हुई नई व्यवस्था 

Wed, 04 May 2022 04:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 04:24 PM IST
सार

शासन ने मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था निर्धारित की है। जिसके तहत अब किसान के दरवाजे पर ही गेहूं की खरीद होगी। इस व्यवस्था में ग्राम के प्रधान व डीलरों की मदद ली जाएगी।
 

विज्ञापन
Purchase Wheat From Farmers house in up kasganj news
गेहूं खरीद केंद्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

कासगंज में अब किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए खरीद केंद्र पर नहीं आना पड़ेगा। किसान के दरवाजे पर ही गेहूं की खरीद होगी। शासन ने गेहूं की खरीद में राहत देने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था निर्धारित की है। इस कार्य में गांव के डीलर और प्रधान की मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन


जिले में गेहूं की खरीद के लिए 52 केंद्र एक अप्रैल से खोले गए। 53 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान को क्रय केंद्र तक गेहूं लेकर आने में होने वाली दिक्कत को देखते हुए मोबाइल केंद्र बनाने की व्यवस्था निर्धारित कर दी है। जिस गांव में एक ट्रक गेहूं खरीद की संभावना होगी वहां पंचायत भवन या उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूं की खरीद होगी। 
विज्ञापन


इस कार्य में ग्राम प्रधान का भी सहयोग लिया जाएगा। क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद की तिथि की जानकारी प्रधान व डीलर को देंगे। इसके बाद डीलर व प्रधान किसानों को मोबाइल टीम के आने की सूचना देंगे। जो गेहूं खरीद किया जाएगा उसको गांव से सीधे ही भारतीय खाद्य निगम के डिपो पर भेजा जाएगा। इस व्यवस्था के निर्धारित हो जाने के बाद किसान को केंद्र तक गेहूं लाने के लिए जो माल भाड़ा देना पड़ता था उससे भी राहत मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था

- केंद्र प्रभारी विगत वर्ष गेहूं बिक्री करने वाले किसान से संपर्क कर रजिस्टर में रखेंगे पूरा विवरण
-उपजिलाधिकारी अपनी तहसील में टीम गठित कर नियम विरुद्घ या अवैध गेहूं खरीद, गेहूं का भंडारण रोकने पर रखेंगे नजर
- लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम स्तरीय अधिकारी को आवंटित होगा प्रति केंद्र खरीद का लक्ष्य
- मंडी सचिव गेहूं खरीद के निर्देशों के पोस्टर बैनर बनबाकर करेंगे प्रचार-प्रसार

इन नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क

कंट्रोल रूम - 7455012855
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता - 8077455217
जिला प्रबंधक पीसीएफ - 9456802011
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पटियाली - 8077758724
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी - 9758246101

ये बोले विपणन अधिकारी 

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए मोबाइल क्रय केंद्र संचालित करने के लिए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी निर्धारित व्यवस्था के तहत गेहूं की खरीद करेंगे। ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed