फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Purchase of balls, preparations at sweet shops

Agra News: गोलों की हुई खरीदारी, मिठाई की दुकानों पर तैयारी

Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Purchase of balls, preparations at sweet shops
मैनपुरी। भाई दूज के लिए बाजार पूरी तरह सज गया है। त्योहार पर मिठाई की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने कारीगरों की संख्या बढ़ाई है। कारीगर दिन रात एक करके मिठाई तैयार कर रहे हैं। बुधवार को भाई दूज से पहले बाजार में पहुंची बहनों और भाइयों ने किराने की दुकानों से गरी के गोले खरीदे। बाजार में किराने की दुकानों पर मंगलवार की देर शाम तक गरी के गोलों की खरीदारी होती रही।
विज्ञापन


बुधवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाइयों के माथे पर तिलक करके बहनें उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। भाई दूज मनाने के लिए बुधवार को सुबह से ही बहनें घरों से भाइयों के पास जाने के लिए निकलेंगी। भाई दूज पर मिठाई की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इसके लिए बाजार में मिठाई के कई दुकानदारों ने कारीगरों की संख्या बढ़ा दी है। खरीदारों को लुभाने के लिए दुकानदारों द्वारा दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन


मिठाई विक्रेता पारस गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, विकास वर्मा, केके गुप्ता का कहना है कि भाई दूज के लिए गरी के गोले तो एक दिन पहले भी खरीद लिए जाते हैं। लेकिन बहनों द्वारा मिइाई की खरीदारी भाई दूज वाले दिन ही की जाती है। भाई दूज पर मिठाई की अधिक मांग को देखते हुए कारीगरों की संख्या बढ़ाई गई है। सुबह से ही बहनें मिठाई खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने लगती हैं। इसके चलते देर रात तक मिठाइयों को बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed