फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Purchase center of chicory and tobacco opened in Etah-Kasganj

Agra News: एटा-कासगंज में खुले चकोरी और तंबाकू का खरीद केंद्र

Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Purchase center of chicory and tobacco opened in Etah-Kasganj
लोकसभा में बोलते एटा सपा सांसद देवेश शाक्य ।
कासगंज। एटा कासगंज संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद देवेश शाक्य ने संसद में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान किसानों की बदहाली के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि एटा कासगंज में बड़ी संख्या में किसान चकोरी और तंबाकू की खेती करते हैं। किसानों को राहत देने के लिए क्षेत्र में इन उत्पादों की सरकारी खरीद कराए जाने और इन उत्पादों से जुड़े उद्योग स्थापित करने की मांग की।सपा सांसद ने कहा कि किसानों को बैंकों से ऋण नहीं मिल पाता। वह बार बार चक्कर लगाकर थक जाते हैं और साहूकारों से ऊंची ब्याज पर ऋण लेते हैं और ऋण के बोझ के तले दबकर आत्महत्या भी कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद बीज महंगी कीमतों पर मिल रहा है। कृषि उपकरण भी महंगे हैं। इन पर सरकार ने अनावश्यक कर लगाया हुआ है। जिससे उत्पाद महंगे हैं। किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हो सकी है। किसान सरकार के जुमलों में उलझे हुए हैं। खाद का कारखाना खोले जाने की भी उन्होंने मांग रखी। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों को 12 लाख की आय तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने नगरपालिका व नगर पंचायतों के द्वारा मनमाने तरीके से आमजनों से गृहकर, जलकर के नाम पर की जा रही अनाब सनाब वसूली पर आपत्ति की। उन्होंने कहा कि आम आदमी किसान टैक्स के बोझ से दबा हुआ है। जनता की कमाई का आधा पैसा टैक्स में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed