फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Puddles filling up with garbage, complaint

कचरा डालकर पाट रहे पोखर, शिकायत

Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Puddles filling up with garbage, complaint
एत्मादपुर। ग्राम सभा भीकनपुर के स्टेशन रोड स्थित प्राचीन पोखर को नगर पालिका सफाईकर्मियों ने कूड़ा डालकर डलाबघर में तब्दील कर दिया है। अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह बघेल ने शनिवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एत्मादपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने एसडीएम को बताया कि कस्बा के भीकनपुर और सुरेरा ग्राम पंचायत में स्थित पोखर अतिक्रमण का शिकार हैं। सुरेरा में कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर लिया है तो भीकनपुर में पालिका के सफाईकर्मी कूड़ा डालकर पोखर को पाट रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, गांव शेखपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए गांव के सत्यवीर ने मांग की है। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मितावली के गांव शेखपुरा निवासी सत्यवीर सिंह त्यागी ने डीएम को पत्र भेजकर गांव के प्राथमिक विद्यालय के आसपास गंदगी की शिकायत की है। पत्र में उन्होंने बताया कि विद्यालय की बाउंड्रीवाल न होने से विद्यार्थियों को खेलकूद में दिक्कत होती है। उन्होंने विद्यालय के आसपास से गंदगी हटवाकर सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed