{"_id":"65a8164aaf273381230bbcb0","slug":"public-works-department-will-repair-tarapur-bhogaon-road-mainpuri-news-c-174-sagr1038-10990-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तारापुर भोगांव मार्ग की मरम्मत कराएगा लोक निर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तारापुर भोगांव मार्ग की मरम्मत कराएगा लोक निर्माण विभाग
Wed, 17 Jan 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। तारापुर भोगांव मार्ग की मरम्मत का काम होगा। लोक निर्माण विभाग 37 लाख की लागत से काम कराएगा। तीन महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विभाग द्वारा काम शुरू करा दिया जाएगा।
मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर स्थित तारापुर से भोगांव के लिए एक सपर्क मार्ग जाता है। यह मार्ग क्षेत्र के 12 गांवों को जोड़ता है। तारापुर से सलेमपुर पड़ीना होते हुए यह मार्ग भोगांव में जीटी रोड पर मिलता है। यह मार्ग बदहाल हालत में है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही सड़क के किनारे भी कट चुके हैं। सउ़क पर गड्ढे होने तथा किनारे कटे होने से बारिश के मौसम में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के कई गांव के किसान इसी मार्ग से अपनी फसलों को बेचने के लिए भोगांव मंडी में भी जाते हैं। दूरी कम होने के कारण क्षेत्र के लोग तहसील भोगांव जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत तथा समतलीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समतलीकरण और मरम्मत का काम 37 लाख की लागत से होगा। काम शुरू कराने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।