फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public Works Department swung into action after an innocent child died in an open drain.

Agra News: खुले नाले में मासूम की मौत के बाद हरकत में आया लोकनिर्माण विभाग

Sat, 10 Jan 2026 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department swung into action after an innocent child died in an open drain.
बिचपुरी। आगरा–जयपुर हाईवे किनारे बिचपुरी ब्लॉक के कस्बा मिढ़ाकुर में लोकनिर्माण विभाग के खुले नाले में गिरकर मंगलवार को डेढ़ वर्षीय बालक अयान पुत्र शकील की मौत के बाद विभाग हरकत में आया है। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोकनिर्माण विभाग रवींद्र जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुले पड़े नाले को ढकने के निर्देश दिए हैं।मिढ़ाकुर के रहने वाले राशिद कुरैशी ने बताया है कि कस्बे में हाईवे के दोनों ओर कई स्थानों पर लोकनिर्माण विभाग का नाला खुला पड़ा है। कहा कि यह नाला करीब तीन फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा है, जो आए दिन हादसों को दावत दे रहा है। आठ दिन पूर्व एक युवक इसी नाले में गिरकर घायल हो चुका है। इसके अलावा आवारा मवेशी और अन्य पशु भी अक्सर नाले में गिर जाते हैं, जिन्हें ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालना पड़ता है। अफसर, मुकीम कुरैशी, इमरान, बिलाल, नकीम कुरैशी सहित अन्य ग्रामीणों ने नालों को तत्काल ढकवाने की मांग की है।
विज्ञापन


पहले भी जा चुकी है मासूमों की जान
गत वर्ष तीन सितंबर को कस्बा रुनकता के मोहल्ला होली में नाले में गिरकर डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे प्रियांशु उर्फ शिवा की डूबने से मौत हो गई थी। वह अपनी मां किरण के साथ ननिहाल में रह रहा था। वहीं, दिसंबर 2023 में मलपुरा क्षेत्र के मुला की प्याऊ नई आबादी निवासी निशा (5) पुत्री काले और अल्फिया (6) उर्फ छोटा पुत्र शरीफ बारात देखने के दौरान आगरा–जगनेर रोड पर पहुंच गई थीं। अंधेरे के कारण दोनों सहेलियां खुले नाले को नहीं देख सकीं और करीब 10 फीट गहरे नाले में गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वर्जन...
हाईवे किनारे बना नाला काफी पुराना है। नाले के निर्माण के समय आबादी क्षेत्र में इसे ढकवाया गया था, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों ने नाले के ऊपर से ढक्कन हटा दिए। घटनास्थल के पास खुले पड़े नाले को ढकने के निर्देश दे दिए गए हैं। नाले का रखरखाव और नियमित सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र जायसवाल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed