फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   public service center operators will have to do corona vaccination of 50 people

जनसेवा केंद्र संचालको को करना होगा 50 लोगों का कोरोना टीकाकरण

Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
public service center operators will have to do corona vaccination of 50 people
फिरोजाबाद। जनसेवा केंद्र के संचालकों को अब प्रतिदिन कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए 50 लोगों का पंजीयन कराना होगा। यही नहीं टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी करना होगा। ऐसा न करने पर केंद्र की मान्यता भी खत्म हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद सरकार तेजी से टीकाकरण कराने की कोशिश में जुटी हैं। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया। ऐसे में गांव के लोगों को पंजीकरण कराने और टीकाकरण कराने में समस्या आ रही थी। समस्या को देखते हुए अपर मुख्य सचिव अमित मोहन ने सभी जनसेवा केंद्रों को पंजीकरण कराने का निर्देश दिया था। इसमें वृद्ध, दिव्यांग, अनपढ़ श्रमिकों के पंजीकरण करने का विशेष निर्देश था। मगर, पंजीकरण की स्थिति ठीक नहीं थी। इसे को देखते हुए अब संख्या निर्धारित कर दी गई है। एक केंद्र संचालक को एक दिन में 50 लोगों का पंजीकरण कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर केंद्र की मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

- कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी जन सेवा केंद्रों को दी गई है। पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई है। शासन स्तर से अब एक केंद्र को प्रतिदिन 50 पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा, जो टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed