फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   public, problem, water, supply, mainpuri

1.63 करोड़ खर्च, नहीं बुझी महमूद नगर के लोगों की प्यास

Mon, 20 Jul 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
public, problem, water, supply, mainpuri
शहर के मोहल्ला महमूद नगर में पानी की लाइन लीकेज होने के चलते हुआ जलभराव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। महमूदनगर और मोहल्ला ककरइया के लोगों को गर्मियों में पानी के संकट से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने जल निगम को अमृत योजना के तहत पानी टंकी निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का ठेका दिया था। 1.63 करोड़ से यह कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय निकलने के बाद भी जल निगम यह कार्य को पूरा नहीं कर सका। इससे छह हजार से अधिक घरों के लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। बिछाई गई पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर में एक साल पहले टंकी बनवाई थी। महमूद नगर और ककरइया के छह हजार घरों में 30 जून तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी जलनिगम को सौंपी गई थी। जल निगम अभी तक हर घर को पानी की आपूर्ति नहीं पहुंचा सका। बिछाई गई लाइन में कई जगह लीकेज हैं। इससे पानी की बरबादी हो रही है। गलियों और सड़कों पर पानी बह रहा है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिकारी प्रोजेक्ट को पूरा बताकर नगर पालिका को हैंडओवर करना चाहते हैं। जब नगर पालिका प्रशासन ने जांच कराई तो कई घरों में कनेक्शन नहीं मिले। जहां कनेक्शन थे, वहां लाइन लीकेज की समस्या मिली। लाइन बिछाने का कार्य भी अधूरा मिला। टंकी और पाइप लाइन को हैंडओवर में लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में नहीं, सड़कों पर बह रहा पानी
जो पाइपलाइन बिछाई गई है, वह लीकेज है। इसके चलते घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लीकेज के कारण गलियों में ही पानी भर रहा है।
शमी अहमद, महमूदनगर
गली में पाइप लाइन तो बिछाई गई, लेकिन गली के एक भी घर में कनेक्शन नहीं दिया गया। ऐसे में पीने के पानी का संकट है।
रहीशुद्दीन, महमूदनगर
गली में लाइन ही नहीं बिछाई गई है, इससे घरों में पानी पहुंच सका है। पानी सप्लाई न आने से लोग परेशान हैं। प्रशासन को इधर ध्यान देना चाहिए।
उल्फाम, ककरइया
गली में पाइपलाइन कई जगह पर लीकेज है। इससे घरों में गंदा पानी आ रहा है। नगर पालिका को इस ओर जल्द ही कदम उठाना चाहिए।
रेशमा, महमूदनगर
लाइन की टेस्टिंग चल रही है, जहां भी लीकेज है वहां ठीक किया जा रहा है। जिन लोगों के कनेक्शन नहीं हो सके हैं वह अपना कोई एक पहचान पत्र जमा कर दें, कनेक्शन करा दिया जाएगा। जहां लाइन नहीं पहुंची है वहां शीघ्र लाइन भी पहुंचाई जाएगी।
आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed