फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Provide benefits to malnourished children by assessing them correctly

Agra News: कुपोषित बच्चों का सही आकलन कर लाभ पहुंचाएं

Sat, 28 Sep 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Sep 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Provide benefits to malnourished children by assessing them correctly
मैनपुरी। विकासखंड घिरोर एक मैरिज होम में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत राज्यमंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ। महिला ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण अभियान कुपोषण से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण अभियान है। महिलाओं एवं बच्चों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि कुपोषित बच्चों का सही आकलन करके सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जो संकल्प लिया है उसे साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रथम गुरु होती है। उसका स्थान समाज में सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान 11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 11 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, महामंत्री प्रदीप तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी, सीमा चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, सीडीपीओ हरिओम बाजपेयी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर मौजूद रहे।




योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय से पहुुंचे

मैनपुरी। राज्यमंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण प्रतिभा शुक्ला ने शुक्रवार को विभागीय समीक्षा की। कहा कि जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों का बेहतर संचालन हो। विभागीय योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय से पहुुंचाया जाए।

उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी से कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को समय से लाभांवित कराया जाए। आम आदमी तक सरकारी योजनाओं की पहुंच हो। शासन के निर्देशों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाए।


महिला कल्याण मंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद करहल क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र अंडनी का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर मिले बच्चों से संवाद किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर तरीके से बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मार्गदर्शन दिया। बच्चों का उन्हीं से परिचय लेकर बाल भोग के तहत बने भोजन की जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी, प्रभारी सीडीपीओ करहल दयावंती, क्षेत्रीय मुख्य सेविका अंजू राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed