फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protests demanding arrest of culprits in utangan River Incident

उटंगन नदी हादसा: दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन; यमुना में डूबे दो किशोरों के परिजनों को दी आर्थिक मदद

Wed, 29 Oct 2025 10:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 29 Oct 2025 10:11 PM IST
सार

उटंगन नदी हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में समान अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं सपा नेताओं ने यमुना में डूबे दो किशोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी।

विज्ञापन
Protests demanding arrest of culprits in utangan River Incident
कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन। सपा नेताओं ने दी आर्थिक सहायता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रतिमा विसर्जन के दौरान उटंगन नदी में गड्ढे में फंसने से डूबकर 12 लोगों की मौत हो गई। दो अक्तूबर को हुए इस हादसे के विरोध में दोषियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को समान अधिकार पार्टी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। हादसे के लिए खनन माफिया और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बुधवार दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उटंगन नदी में अवैध खनन होता रहा। 25 फीट गहरा गड्ढा हो गया। जिम्मेदार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने खनन माफिया पर नकेल नहीं कसी। नतीजा, प्रतिमा विसर्जन करने गए लोग नदी के गड्ढे में फंस गए। 12 लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन

मामले की जांच और मुकदमा दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष गौतम, प्रीति शर्मा, समोद कुमार, गौरव शर्मा, देवेंद्र दुबे, विजय सरीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सपा ने बांटे एक-एक लाख रुपये के चेक 
एक तरफ उटंगन तो दूसरी तरफ प्रतिमा विसर्जन के दौरान करभना गांव में दो किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। बुधवार को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। 12 वर्षीय मृतक ऋषभ और 13 वर्षीय मृतक प्रिंस के परिजन को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद, शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, सपा प्रदेश सचिव ममता टपलू, रामनरेश यादव, राजपाल बाबा, धर्मेंद्र यादव, सत्येंद्र पाल, पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed