फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protesting against the rent hike in the Sikandra fruit and vegetable market, traders submitted a memorandum to the market deputy director and warned of agitation.

Agra News: सिकंदरा फल-सब्जी मंडी में किराया बढ़ाने का विरोध, व्यापारियों ने मंडी उप निदेशक को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 25 Jun 2026 01:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Protesting against the rent hike in the Sikandra fruit and vegetable market, traders submitted a memorandum to the market deputy director and warned of agitation.
किराया वृद्धि के विरोध में उप निदेशक मंडी को ज्ञापन देते व्यापारी । स्त्रोत : संगठन
आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला और महानगर इकाई ने बुधवार को मंडी उप निदेशक को ज्ञापन सौंपा। इसमें सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में सालाना 5 प्रतिशत किराया वृद्धि, ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल एप की तकनीकी खामियों का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिना पर्याप्त परामर्श के थोपी गई इन जटिलताओं को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने कहा कि कृषि उपज के मूल्यों में लगातार उतार-चढ़ाव और व्यापारिक चुनौतियों के बीच हर साल किराए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रावधान व्यापार विरोधी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने वर्ष 2010 में जारी आदेशों का पालन कराने की मांग की। प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि कई व्यापारियों पर अतिरिक्त किराए का अवैध भार डाला जा रहा है। व्यापारियों ने कहा है कि बी-क्लास सहित अन्य श्रेणी की दुकानों में की गई हालिया किराया वृद्धि को भी तत्काल निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन लाइसेंस नवीनीकरण बना सिरदर्द

ऑनलाइन मंडी पोर्टल और मोबाइल एप की तकनीकी खामियों को व्यापारियों ने उठाया। उनका कहना है कि सर्वर बार-बार डाउन होने के कारण टैक्स जमा करने, भुगतान और दैनिक लेन-देन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा, मंडी लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया में जोड़ी गईं नई अनिवार्य शर्तों को अनावश्यक बताते हुए इसे पूर्व की तरह सरल रखने की मांग की गई। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि नई एप व्यवस्था को तत्काल स्थगित कर पहले व्यापारिक संगठनों के साथ वार्ता की जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग गोयल, युवा जिला मंत्री निखिल मतलानी, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, राज राइन, नावेद राइन, विष्णु कुशवाहा, चरण सिंह, चांदमियां राइन, बलू राइन, सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed