{"_id":"5fd7a4b08ebc3e3d414373b7","slug":"protest-kasganj-news-agr47197346","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष मुर्दाबाद की पट्टिकाएं लेकर सभासदों ने निकाला मौन जुलूस, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष मुर्दाबाद की पट्टिकाएं लेकर सभासदों ने निकाला मौन जुलूस, प्रदर्शन
विज्ञापन
कासगंज में मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते नगरपालिका के सभासद
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कासगंज नगरपालिका बोर्ड के सभासद लामबंद हो गए हैं। पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर तानाशाही का आरोप लगाया है। हाथों में पालिकाध्यक्ष मुर्दाबाद, अधिशासी अधिकारी भ्रष्टाचार बंद करो की पट्टिकाएं लेकर सभासदों ने बाजार में मौन जुलूस निकाला और फिर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कम्यूनिटी हॉल पर सुबह 10 बजे पालिका के 22 सभासद एकत्रित हुए। इन सभी सभासदों ने यहां से बारहद्वारी होते हुए शहर में जुलूस निकाला। सभासदों के हाथों में पट्टिकाएं थीं। जिनपर चेयरमैन मुर्दाबाद और अधिशासी अधिकारी भ्रष्टाचार बंद करो, नगरपालिका में तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी लिखा हुआ था। सभासदों ने यह जुलूस मौन होकर निकाला।
इन मांगों को लेकर था आक्रोश
- पालिका बोर्ड की बैठक प्रतिमाह कराई जाए।
- विकास कार्यों में व्यय की गई धनराशि की जानकारी सभासदों को दी जाए।
- कोरोना महामारी से निपटने के लिए खर्च की गई धनराशि के व्यय से अवगत कराया जाए।
- शौचालयों पर खर्च की गई धनराशि और किए गए भुगतान का विवरण दिया जाए।
- दो वर्ष पूर्व शहर में लगे यूनीपोल से हुई आमदनी से अवगत कराया जाए।
- सफाईनायकों की तैनाती की नियुक्ति प्रक्रिया से अवगत कराया जाए।
- पालिका में तैनात गनमैन की नियुक्ति से संबंधित शासनादेश से अवगत कराया जाए।
- सेवानिवृत्त लेखाकार को तत्काल पदमुक्त किया जाएगा।
- पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के नाम शिला पट्टिकाओं पर किस आधार पर लिखाए गए अवगत कराया जाए।