फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest in Delhi on 5 December against the mandatory TET

Agra News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन

Thu, 13 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Protest in Delhi on 5 December against the mandatory TET
फोटो 17 बीआरसी नगला जुला पर दिल्ली प्रदर्शन के लिए हुंकार भरते शिक्षक। स्रोत संगठन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को बीआरसी नगला जुला पर आयोजित हुई। बैठक में पांच दिसंबर को दिल्ली में टेट की अनिवार्यता के विरोध में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष अरुण यादव के आह्वान पर शिक्षकों ने दिल्ली प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए हुंकार भरी।
विज्ञापन

मैनपुरी ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान ने कहा कि सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता उचित नहीं है। दिल्ली के प्रदर्शन में शिक्षक इसका पुरजोर विरोध करेंगे। मंत्री अनिल यादव ने कहा कि मैनपुरी ब्लॉक के सभी साथी पांच दिसंबर की तैयारी में अभी से जुट जाएं। जिला मंत्री सुधीर चौहान ने कहा कि ये लड़ाई शिक्षक हित की है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्लॉक मैनपुरी से दो बसों से शिक्षक एवं शिक्षिका बहनों दिल्ली धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, स्वराज शाक्य, गीता यादव, सरिता यादव, स्नेहलता, प्रीति कुशवाह, संजीव मिश्रा आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed