{"_id":"6a4c1602de7a338684098ab6","slug":"protest-held-with-body-placed-in-front-of-police-station-fir-registered-for-dowry-harassment-agra-news-c-25-1-agr1008-1102675-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन, दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन, दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज
Tue, 07 Jul 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा थाने के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : samvad
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव कचौरा की विवाहिता चंद्रवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने थाना अछनेरा के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतका के पिता कुलदीप सिंह निवासी बिचपुरी ने पुलिस को बताया कि पुत्री चंद्रवती की शादी वर्ष 2017 में कचौरा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ नट्टा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ससुर और देवर उसे प्रताड़ित करने लगे। मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर चंद्रवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पहले रविवार शाम पति भूपेंद्र ने फोन कर मायके पक्ष को बताया था कि चंद्रवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन पहले अस्पताल और फिर ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां न तो चंद्रवती मिली और न ही पति। इसके बाद परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना अछनेरा पुलिस को सूचना दी थी। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव अछनेरा पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों ने थाना अछनेरा के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराया। बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति भूपेंद्र सिंह उर्फ नट्टा, सास, ससुर और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।