फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest, bjp workers

भाजयुमो ने किया बीडीओ और एसडीएम का घेराव

Mon, 30 Sep 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest, bjp workers
करहल में भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाते उप जिलाधिकारी रतन वर्मा - फोटो : MAINPURI
बरनाहल/करहल। सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बीडीओ बरनाहल और एसडीएम करहल का घेराव किया। इस दौरान उनमेंनोकझोंक भी हुई। बाद में मामला बढ़ता देख भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता बरनाहल पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष गौतम चौहान और मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान के नेतृत्व में बीडीओ धीरेंद्र कुमार को घेराव किया। उन्होंने बताया कि विक्रम चौहान ने ग्राम पंचायत इकहरा, बरनाहल, निवहरा, प्रहलापुर, नवादा में कराए गए कार्यों का ब्योरा आरटीआई के माध्यम से मांगा था।
विज्ञापन

लेकिन तब से एसडीएम करहल रतन वर्मा और खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने जन सेवा केंद्र पर आकर धमकाने और केंद्र निरस्त करने का भी आरोप लगाया। वे इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख भाजपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाया। इसके बाद कार्यकर्ता तहसील करहल जा पहुंचे। उन्होंने एसडीएम रतन वर्मा का घेराव किया। उन्होंने केंद्र निरस्त करने को गलत बताते हुए प्रदर्शन किया।

मामला गरम होने की वजह से सीओ अशोक कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल भी पहुंच गया। एसडीएम से वार्ता में मोर्चा नेताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में एसडीएम ने मामले में जांच कर सही निर्णय लेने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed