फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against unnecessary hike in electricity rates

Agra News: विद्युत दरों में अनावश्यक वृद्धि का विरोध

Sat, 02 Aug 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Protest against unnecessary hike in electricity rates
कासगंज में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के कार्यक्रम में मौजूद प्रांतीय अध्यक्ष बन
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मंडल ने प्रदेश में प्रस्तावित विद्युत दरों में अनावश्यक वृद्धि पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने प्रदेश सरकार से समीपवर्ती राज्यों की तर्ज पर तुलनात्मक विद्युत शुल्क लागू करने की मांग की है। वे शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित व्यापारियों के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल सदैव संघर्षरत रहता है। व्यापारियों की हाउस टैक्स, वाटर टैक्स की मनमानी वसूली और स्थानीय निकायों के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और शासन स्तर से कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। सरकार के द्वारा व्यापारियों के हित में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा दो वर्ष से बढ़ाकर 4 वर्ष कर दी गई है। पहले आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा जुलाई से बढ़ाकर सितंबर कर दी है। टीडीएस की सीमा एक लाख से बढ़ाकर पचास लाख की गई है। टोल टैक्स देने में भी राहत दी गई है। टोल टैक्स तीन हजार रुपये निर्धारित किया गया है जिसमें 200 यात्राएं निशुल्क रखीं हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं महामंत्री दिनेश गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल से हर वर्ग के व्यापारी को जोड़ा जाएगा। नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कल दिल्ली जाएंगे व्यापारी :
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44वां सम्मेलन रविवार को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में जिले से व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य हिस्सा लेने जाएंगे। व्यापार मंडल ने इस संबंध में बैठक आयोजित कर रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अगस्त माह में दिल्ली में यह सम्मेलन आयोजित होता है। इस बार भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed