फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against the confinement of the temple in the school premises

Agra News: स्कूल परिसर में देवस्थल कैद करने के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 18 Jan 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Protest against the confinement of the temple in the school premises
किरावली तहसील मुख्यालय पर गांव रायभा में देव स्थल को चार दिवाली में बंद किये जाने को लेकर विरोध
किरावली। गांव रायभा में स्कूल परिसर की बाउंड्रीवॉल में देवस्थल को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को सविता समाज के सैकड़ों लोगों ने किरावली तहसील पर प्रदर्शन किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर देवस्थल को मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी अछनेरा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में सविता समाज के लोगों ने कहा है कि रायभा में सैकड़ों वर्ष पुराना देवस्थल है। वहां समाज के महिला, पुरुष पूजा अर्चना करते आते हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल की बाउंड्रीवॉल करा ली है। इससे देवस्थल स्कूल परिसर में कैद हो गया है। इससे समाज के लोगों की आस्था एवं भावनाओं को ठेस पहुंची है। पूर्व में शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है देवस्थल को मुक्त नहीं कराया गया, तो सविता समाज के लोग धरना देने को मजबूर होंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को मौके पर जाकर जांच करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में किसान नेता चौ. दिलीप सिंह, मूलचंद सविता, घूरेलाल, पप्पू सिंह, मुकेश सविता, भूरा सिंह, गंगाराम माहौर, सोनू चौधरी, बाबूलाल वाल्मीकि आदि सविता समाज के सैकड़ों लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed