फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against the arrest of CM Arvind Kejriwal

Agra News: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 12:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Mar 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
Protest against the arrest of CM Arvind Kejriwal
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में उनकी गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताकर तत्काल रिहा कराने की मांग की।

जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल से घबराई हुई है। उनको जेल भेजने के लिए लंबे समय से योजना बनाई जा रही थी। ईडी ने सरकार के दबाव में मनमाने तरीके से उनको गिरफ्तार किया है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। ज्ञापन में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताकर रिहा कराने की मांग की गई है। देशराज राजपूत, उदयराज सिंह, नीशू देवी, विनीता देवी, जितेंद्र राजपूत, धनंजय यादव, हाशिम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed