फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest against income tax department raid on media groups

मीडिया संस्थानों पर छापे की कार्रवाई को लेकर आक्रोश

Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
protest against income tax department raid on  media groups
कासगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मीडियाकर्मी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। देश के मीडिया संस्थानों पर आयकर के छापे की कार्रवाई पर लोगों के बीच आक्रोश है। पत्रकारों, व्यापार मंडल एवं अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई रोकने की मांग की। लोगों ने कहा कि मीडिया संस्थानों की निष्पक्षता और स्वतंत्रता बाधित होना लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन

पत्रकारों और व्यापार मंडल के लोगों ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा कि सरकार के द्वारा मीडिया संस्थानों पर बदले की कार्रवाई की जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर में हकीकत का आइना सरकार को दिखाया। जिसका खामियाजा मीडिया संस्थान भुगत रहा है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि भारत की सरकार में प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र के आदर्श मूल्यों की स्थापना के लिए निर्धारित है। यदि लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ पर बदले की कार्रवाई की गई या उनका दमन किया गया तो समाज के हित में अच्छे परिणाम नहीं होंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और राज्यपाल से बदले की कार्रवाई को रोकने की मांग की। इस दौरान डा. विकास गुप्ता, राजवीर सिंह सोलंकी, कबीर प्रताप सिंह, सतवीर सिंह, डा. मोहम्मद फारुख, अंकिश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि भारत सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीतियों से मीडिया का दमन किया जा रहा है। सच की आवाज को दबाना। लोकतंत्र की हत्या का कदम है। मीडिया जनता की आवाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने इलैक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की स्वतंत्रता न बाधित होने देने की मांग की। अधिवक्ता केशव मिश्रा ने भी सरकार के कदम की निंदा की। इस दौरान मुनेंद्र पाल सिंह, प्रकाशवीर सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, आदर्श सक्सेना, धर्मेश शर्मा, धर्मेंद्र सिसोधिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। पत्रकारों में संजय धूपड़, राकेश चौधरी, अशोक शर्मा, नरेंद्र पालीवाल, अक्षय पालीवाल, आयुष भारद्वाज, शिवप्रताप सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed