फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest against government

विकास के नाम पर जनता को किया गुमराह : विधायक

Tue, 01 Oct 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest against government
करहल में सपा के धरना प्रदर्शन में बोलते पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके धरना दिया। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर असफल होने का आरोप लगाया। राज्यपाल को संबोंधित ज्ञापन एसडीएम को दिए गए। तहसील सदर में दिए गए धरने में विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। सपा नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर केसी यादव, देवेंद्र सिंह यादव, अवनींद्र यादव, उपदेश यादव, नदीम इलाही, बबलू पाल, धनवेश यादव, नृप चौधरी, हरीओम मिश्रा, आरडीर निगम, ज्योती मैसी, रेनू कटारिया, प्रीती चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने के बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया गया। किशनी तहसील में धरने में विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा को कभी माफ नहीं किया जा सकता। प्रदेश में प्याज सहित सभी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से त्राहि त्राहि मची हुई है। शाहजहांपुर में बलात्कार पीड़िता को जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि आरोपी पूर्व सांसद चिन्मयानंद आराम एसी में रह रहे हैं। एसडीएम प्रेमप्रकाश को ज्ञापन दिया गया। जिला पंचायत सदस्य विपिनराज यादव, बिल्लू यादव, मातादीन यादव, शहाबुद्दीन खान, जगराम सिंह, प्रवेश यादव, नरेंद्र सिंह, जगराम सिंह, हरेद्र यादव, गौरव दयाल, गजराज यादव, मनोज वाल्मीकि मौजूद रहे।
घिरोर तहसील में दिए गए धरने में करहल विधायक सोबरन सिंह यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, रामबरन यादव ने संबोधित किया। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास खोखला साबित हो रहा है।
सरकार बदले की भावना से कर रही काम
भोगांव तहसील में कार्यकारी जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सपाइयों ने धरना दिया। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से सांसद आजम खान, विधायक अब्दुल्ला आजम का उत्पीडन कर रही है।
पूर्व मंत्री दीप सिंह पाल, तोताराम यादव, कृष्णादास लोधी, रावल सिंह यादव, अब्दुल सलाम, ज्योत्सना यादव, मनोज यादव, अकबर कुरैशी, शोभाराम यादव, राजेंद्र गुप्ता, सुचेता शाक्य, तौसीफ खान मौजूद रहे।
खोखला साबित हुआ भाजपा का नारा
करहल तहसील में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, एमएलसी अरविद प्रताप यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया। एमएलसी अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा खोखला है। पेट्रोल, डीजल रसोई गैस एवं बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है।

पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने शाहजहांपुरकांड को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का आइना बताया। ब्लाक प्रमुख बिल्लू सिंह यादव, अजब सिंह यादव, आरएस यादव, सत्यवीर सिंह यादव, चौधरी अब्दुल नईम, विशेश्वर यादव, तुलसीराम यादव, राजकुमारी रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed