{"_id":"6933a4816fa8f52d0001261a","slug":"protest-against-corruption-in-educational-society-continues-for-8-days-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी मामला: टेंट पर रोक से भड़का गुस्सा, प्राचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी मामला: टेंट पर रोक से भड़का गुस्सा, प्राचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
Sat, 06 Dec 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:05 AM IST
सार
बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर बिचपुरी में चल रहा धरना आठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी में धरना जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिचपुरी में चल रहा धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। टेंट पर रोक लगाने से प्रदर्शनकारियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि कॉलेजों के प्राचार्य और निदेशकों की ओर से शांतिपूर्ण धरने को अवैध बताना, मांगों को अनुचित कहना और धरने में शामिल लोगों को असामाजिक तत्व करार देना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
वहीं, ब्लॉक बिचपुरी के प्रधान संगठन अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी ने कहा कि आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव आंदोलन को राजनीति से जोड़कर भ्रम फैलाना चाहते हैं, जबकि यह धरना मैनेजमेंट में हो रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने में पूर्व प्रधान कृष्णवीर सिंह सोलंकी, कृपाल सिंह, प्रदीप राना, उम्मेद सोलंकी, बनैसिंह अटूस, दलवीर सिंह आदि रहे। इस मामले में प्राचार्य विजय श्रीवास्तव ने कहा कि सोसाइटी की मांगों का मेरे स्तर से निदान संभव नहीं है। इस मामले की जानकारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है।