फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protection of workers in the unorganized sector would circle 'Atal pension scheme'

असंगठित क्षेत्र के मजदूर का सुरक्षा चक्र बनेगी ‘अटल पेंशन योजना’

Mon, 11 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 11 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारियों को जिस तरह रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी की बड़ी रकम मिलती है, कुछ उसी तरह से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, कामगारों के लिए भी अटल पेंशन योजना के जरिए केंद्र सरकार ने पेंशन शुरू की है, लेकिन इसमें कामगारों को हर महीने अंशदान देना होगा। 60 साल की उम्र पूरी करने के बाद एक से लेकर पांच हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। आपके बाद यह पेंशन पत्नी को मिलने लगेगी। दोनों की मृत्यु के बाद बच्चों को एकमुश्त 8.5 लाख रुपये तक मिल जाएंगे।
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल तक की उम्र के कामगार हिस्सा बन सकते हैं। जितना जल्दी इस पेंशन योजना का हिस्सा बनेंगे, उतनी ही किश्त कम रहेगी। ज्यादा उम्र में शुरूआत करने पर पर ये किश्त बढ़ती जाएगी। बैंक के बचत खाताधारकों के लिए शुरू की गई अटल पेंशन योजना में साल 2015 से 2019 तक केंद्र सरकार अंशदान पर 50 फीसदी तक सह-अंशदान देगी। अगर आप 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना का हिस्सा बनेंगे तो 5000 रुपये प्रति माह पेंशन पाने को 210 रुपये प्रति माह 60 वर्ष की उम्र तक जमा करने होंगे। इस तरह कुल 3,48,960 रुपये जमा कर पाएंगे। 40 साल की उम्र में हिस्सा बनेंगे तो हर महीने की किश्त बढ़कर 1454 रुपये प्रति माह हो जाएगी। तब भी 20 साल में 3,48,960 रुपये जमा कर पाएंगे। 60 साल पूरे होते ही 5 हजार रुपये प्रति माह की पेंशन शुरू हो जाएगी। कम पेंशन चाहने पर किश्त और कुल रकम उसी अनुपात में कम होती जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
पेंशन योजना के लिए एक पेज का आसान फार्म है, जिस पर एकाउंट नंबर, नाम, नामिती और अंशदान की रकम भरनी है। बीमा योजनाओं के साथ पेंशन योजना पर अच्छा रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृज मोहन त्रेहन
महाप्रबंधक, केनरा बैंक

5000 रुपये पेंशन पर इतना देना होगा अंशदान
जुड़ने की उम्र    अंशदान वर्ष    प्रतिमाह अंशदान    मासिक पेंशन    मूल निधि
18    42    210    5000    8.5 लाख
20    40    248    5000    8.5 लाख
25    35    376    5000    8.5 लाख
30    30    577    5000    8.5 लाख
35    25    902    5000    8.5 लाख
40    20    1454    5000    8.5 लाख

देरी से किश्त जमा करने पर दंड
अटल पेंशन योजना में हर महीने अंशदान देने में अगर देरी हुई तो एक से 10 रुपये तक हर महीने जुर्माना देना होगा। देरी से भुगतान पर बैंकों में यह जुर्माना भरना होगा। दंड की जो रकम मिलेगी, वह अभिदाता के पेंशन कारपस का हिस्सा बनेगी।


अंशदान    दंड
100    1 रुपये
101-500    2 रुपये
501-1000    5 रुपये
1000 से अधिक    10 रुपये

छह महीने में फ्रीज होगा खाता
पेंशन योजना में अगर अंशदान देने में लगातार देरी हुई या दे नहीं पाए तो 6 महीने बाद खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। एक साल बाद यह निष्क्रिय होगा और 2 साल बाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा। खाताधारकों को एसएमएस के जरिए एकाउंट की रकम, अंशदान का ब्योरा दिया जाएगा।

60 साल बाद पेंशन और मूल निधि
पेंशन    मूल निधि
1000    1.7 लाख
2000    3.4 लाख
3000    5.1 लाख
4000    6.8 लाख
5000    8.5 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed