फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protect children's lives by getting them vaccinated

Agra News: टीकाकरण कराकर बच्चों का जीवन करें सुरक्षित

Wed, 06 Dec 2023 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Dec 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Protect children's lives by getting them vaccinated
टीकाकरण कराकर बच्चों को जीवन करें सुरक्षित
विज्ञापन

- टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय ने टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। बुधवार को टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने सुल्तानगंज ब्लॉक के गांव अहिरवा पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से शतप्रतिशत टीकाकरण करा कर बच्चों का जीवन सुरक्षित करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र अहिरवा पर टीकाकरण कार्यक्रम संचालित मिला। एएनएम अनुपम, आशा शकुंतला, सुमन और आगनबाड़ी कार्यककर्ता सरोज, सीएचओ वंदना उपस्थित थीं। यहां पर 26 बच्चों और पांच गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीकाकरण के प्रति लोगों की भ्रांतियां दूर कीं। डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय ने लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। रवींद्र सिंह गौर ने कहा कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एएनएम और आशा को सहयोग कर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाएं। कंपोजिट प्राथमिक पाठशाला अहिरवा में सभी बच्चों को टीकाकरण और संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. अर्चना सिंह, संदेश कुमार, साधना, सीमा, सुनीता मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed