मथुरा: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन युवक और चार युवतियां गिरफ्तार
- हाईवे किनारे मोती मंजिल में चल रहा था स्पा सेंटर, पलवल का रहने वाला है संचालक
- रात 12 बजे तक खुलता था स्पा सेंटर, पुलिस ने छापा मारा तो हुआ बड़ा खुलासा
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में पुलिस ने सोमवार को हाईवे किनारे मोती मंजिल में संचालित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दोपहर को छापा मारा तो स्पा सेंटर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पा सेंटर से चार युवतियों और संचालक सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली की कृष्णा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में मोती मंजिल कॉम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर यूनीसेक्स मयूरा स्पा सेंटर है। यह तीन महीने से चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। सूचना पर सीओ सिटी वरुण कुमार ने हाईवे पुलिस के साथ दोपहर करीब डेढ़ बजे सेंटर पर छापा मारा।
पुलिस के छापे से मचा हड़कंप
पुलिस को देखकर वहां मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संचालक सहित दो युवक, दो युवतियों पकड़ लिया, जबकि सेंटर के बाहर से भी एक युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। कुछ देर तक पुलिस वहीं उनसे पूछताछ करती रही। पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों को जेल भेजा है।
पकड़े गए युवकों में स्पा सेंटर संचालक आशु निवासी पलवल (हरियाणा) के अलावा महावन निवासी भरत सिंह और कोसीकलां निवासी ओमप्रकाश शामिल हैं। सभी के खिलाफ सीओ सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त चार युवतियां और स्पा सेंटर के संचालक सहित तीन युवकों को पकड़ा है।
'साहब मेरी बेटी प्रापर्टी डीलर कार्यालय जाती थी'
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई की जैसे ही युवक-युवतियों के परिजनों को सूचना मिली तो वे कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के समक्ष विनती करने लगे। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की एक युवती का पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है।
उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी बेटी तो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में नौकरी करने जाती थी। वो दोषी नहीं है और न ही उसका इस मामले से कोई लेना-देना है। आप उसे गलत पकड़ कर लाए हैं।
रात 12 बजे तक चलता था सेंटर
पुलिस खड़ी रहती थी बाहर
जहां स्पा सेंटर है, उसी से चंद कदम दूर मंडी चौराहा है और बगल में हाईवे प्लाजा भी है। हाईवे प्लाजा और मोती मंजिल पर डायल-112 के अलावा पुलिस पिकेट भी खड़ी रहती है।
खंगाले जा रहे फोन रिकार्ड
स्पा सेंटर संचालक आशु सहित पकड़े गए युवक-युवतियों के मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। पुलिस इन फोन के रिकार्ड के आधार पर स्पा सेंटर में आने-जाने वालों की जानकारी जुटा रही है।
पूछताछ में बताए सफेदपोशों के नाम
बना रखे थे केबिन
स्पा सेंटर में केबिन बने हुए थे, जिसमें युवतियां आने वाले ग्राहक के साथ मौजूद रहती थीं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कहीं इन युवतियों की वीडियो तो नहीं बनाई जाती थी।