फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Proposals worth 2.5 crore rupees were approved at the Khandauli area panchayat meeting.

Agra News: खंदौली क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2.5 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Wed, 31 Dec 2025 03:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth 2.5 crore rupees were approved at the Khandauli area panchayat meeting.
आगरा। ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी ग्राम पंचायतों के लिए 2.5 करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इससे गांवों में सड़क, खंड़जा, नाली, पेयजल आदि विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) एवं प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल ने विकास योजनाओं की तकनीकी जानकारी दी। बताया कि बैठक में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी। मौके पर एडीओ पंचायत पंकज यादव, प्रेमशंकर यादव, अवर अभियंता राजेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, यशवेंद्र कुमार, लायका कुमारी, संजय सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed