{"_id":"65d8dd258065b200f20c37da","slug":"proposals-will-be-discussed-in-the-national-representatives-conference-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113245-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रस्तावों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Fri, 23 Feb 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रस्तावों पर होगी चर्चा
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में राष्ट्र्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन तीन मार्च को कानपुर के साकेत नगर स्थित मंदाकिनी होटल में होगा। इसमें राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। यह बातें अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहीं।
करहल चौराहा स्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समाज की समस्याओं के समाधान एवं मांगों को पूरा कराने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। 14 जनवरी को हुए युवक-युवती परिचय सम्मेलन में प्राप्त बायोडाटा की स्मारिका विमोचन भी होगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज भाजपा का स्थाई एवं परंपरागत वोट है। ऐसे में वैश्य समाज की राजनीति में सक्रिय भागीदारी और अधिकार के लिए लोकसभा चुनाव में वैश्य बहुल क्षेत्रों में भाजपा समाज को हिस्सेदारी दी जाए।
राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ने वैवाहिक कार्यक्रमों को सादगी के साथ करने, फिजूल खर्च रोकने पर जोर दिया। उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप को समाज के लिए कलंक बताया। उन्होंने कहा कि प्रेम विवाह में दोनों पक्षों की सहमति को अनिवार्य किया जाए। जनपद में लंबे समय से भामाशाह की प्रतिमा लगाने की मांग की जा रही थी। सदर विधायक एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मांग को पूरा करते हुए ज्योंती तिराहा पर भामाशाह की प्रतिमा लगवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के बाद समाज के लोगों के साथ बैठक भी की। बैठक में राष्ट्र्रीय मुख्य महासचिव सुरेशचंद्र बंसल बीनू, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू, प्रदेश उपाध्यक्ष केके गुप्ता, अनिल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, आदित्य जैन, सतीश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनीष तापडिय़ा, लक्ष्मीकांत गुप्ता, राजू गुप्ता, विनोद गुप्ता, जर्नादन गुप्ता, सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।